FeaturedJamshedpurJharkhand

8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा युवा योग शिविर


जमशेदपुर। मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवा योग शिविर नामक कार्यक्रम स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित गांधी घाट पार्क, जमशेदपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य योगाभ्यास द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को योग की गतिविधियों की तह में लाना एवं योग के प्रतिफल को फैलाना था। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक गीता दीक्षित द्वारा प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया जाएगा। युवा योग शिविर कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में शिक्षित संस्थानों वं सामाजिक संस्थानों, पूर्व सैनिक के युवा साथी उपस्थित रहें जिसमें से पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा नेता विकास सिंह,हिन्द आईटीआई से तहीर हुसैन, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, आखिर भारतीय पूर्व सैनिक परिषद सुशील सिंह, भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा, व्यक्तित्व विकास संस्था के सदस्यगण सम्मालित हुए वही वतौर आतिथि पूर्व ईचागढ़ विधायक अरविंद कुमार सिंह (मालकन), भाजपा नेता विकास सिंह, बस्ती जागृति समिति अध्यक्ष मोहम्मद शादिक, मानगो नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केपी रवि प्रोफ़ेसर यू पी सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, राम सिंह, मनोज ओझा ,दुर्गा सत्ताको पौधा देकर स्वागत किया गया।
अतिथि स्वागत कार्यक्रम के परच्त सभी ने साथ मिलकर योग किया तथा नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पदाधिकारी अंजलि कुमारी द्वारा शिविर को संबोधित करते हुए योग मानव जीवन में कितना महत्वपूर्ण है उस पर प्रकाश डाला वं युवा को अपने जीवन में योग अपनाने कि सलाह दी।
युवा योग शिविर कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी सिंहभूम के साथ सह-आयोजक की भूमिका में गीता नाट्य संस्थान वं सिंहभूम वरिष्ठ नागरिक समिति रहीं।

Related Articles

Back to top button