FeaturedJamshedpurJharkhandNational

एनआईटी जमशेदपुर में आज 27 जनवरी, 2024 को अलुम्नी मीट धूम धाम से संपन्न हुई

आदित्यपुर / जमशेदपुर।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में आज 27 जनवरी, 2024 को पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक बहुप्रतीक्षित अलुम्नी मीट की मेजबानी की गई। यह कार्यक्रम एनआईटी, जमशेदपुर एवं एनआईटी जमशेदपुर अलुम्नी असोशिएशन (NITJAA) द्वारा आयोजित किया गया। भारत और विदेश के पूर्व छात्र उत्सुकता से भव्य पुनर्मिलन किया जो देखते ही बनता था और जिससे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

यह मिलन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसमे 1974 बैच के लिए स्वर्ण जयंती और 1995 बैच के लिए रजत जयंती का जश्न मनाया गया । यह कार्यक्रम पूर्व छात्रों के लिए कॉलेज की स्मृति को पुनर्जीवित किया, जिसमें उनके उन दिनो मे हासिल किए गए उप्लब्धियों का जस्न मनाया गया ।
इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए संपूर्ण NITJAA वर्किंग कमेटी अथक प्रयास किया। NITJAA इस वार्षिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए निदेशक-एनआईटी, NITJAA संरक्षक, पूर्व छात्र संबंध टीम और पूरे एनआईटी संकाय सदस्यों का आभारी है। इस कार्यक्रम मे छह प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, एनआईटी जमशेदपुर द्वारा विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो निम्न हैं, आई एस झा, प्रो राजिंदर कुमार बंदी, प्रो सुजीत कुमार सिन्हा, श्री देनी प्रसाद दश, मनोज कुमार पटेल, पियूष कुमार वर्मा शामिल हैं।। इसके अलावा NITJAA एनआईटी छात्रों को 14 छात्रवृत्ति/पुरस्कार भी प्रदान करेगा। इसमें तरुण कुमार, तरुण कुमार, उमंग भगेरिया,प्रजवाल गोरखनाथ,रिशव राय हैं।इस कार्यक्रम मे सांस्कृतिक समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें नृत्य, संगीत और नाटक प्रदर्शन के माध्यम से पूर्व और वर्तमान छात्रों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी ने बहुत जोश का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने सरस्वती वंदना के साथ-साथ देश और मां पर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति की जिसे लोगों ने खूब सराहा।

एनआईटीजेएए कार्यकारी समिति के सदस्यों और एनआईटी जमशेदपुर उद्योग और पूर्व छात्र संबंध टीम ने कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की और सुंदर तरीके से मनाया। सभी पूर्व छात्रों ने इसे भव्य रूप जोश के साथ मनाया और पुरानी यादों को ताजा किया। उत्साह स्पष्ट दिखा जो एनआईटी जमशेदपुर के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button