FeaturedJamshedpurJharkhand

25 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा जमशेदपुर महानगर के जनाक्रोश प्रदर्शन में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में होंगे शामिल

जमशेदपुर। हेमंत सरकार में महिला अत्याचार, बढ़ते दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न एवं महिला सुरक्षा को लेकर किये जा रहे अनदेखी पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आगामी 25 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रस्तावित जनाक्रोश प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी की अध्यक्षता में आक्रोश प्रदर्शन के निमित्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान 25 नवंबर के जनाक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने के साथ महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई। इस दौरान तय किया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने मंडल क्षेत्र से भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल नेताजी सुभाष (आम बागान) मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए ज्योति अधिकारी ने कहा कि इस सरकार में खुलेआम गुंडाराज चल रहा है। लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसी घटनाएं होना अब आम बात हो चुकी है। झामुमो सरकार में महिला अत्याचार खुलेआम हो रहा है। पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध और उत्पीड़न से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से झामुमो की सरकार बनी है तबसे, सैकड़ों महिलाओं की मौत और हजारों बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना हो चुकी है।
बैठक के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी लकी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजपति देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभा देवी, भाजपा जिला मंत्री नीलू मछुआ, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, सुशीला शर्मा, रजनी मिश्रा, लीना चौधरी, माला मुंडा, सीमा जायसवाल, भारती कुमारी, भारती साहू, शुक्ला हलदर, ममता सिंह, जया लक्ष्मी, रानी ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button