FeaturedJharkhandRanchi

1971 युद्ध के महानायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

रांची। भारतीय सेना के सर्वोच्च पदक परमवीर चक्र से नवाजे गए झारखंड के जारी गांव मैं जनमें लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए पूर्वी पाकिस्तान से लड़ जाने वाले युद्ध में वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। युद्व में दुश्मन सैनिकों के छक्के छुड़ाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। जिन्हें सेना के द्वारा परमवीर चक्र से नवाजा गया था। आज उनके पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम एवं रांची के प्रतिनिधियों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर स्थित वीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जबकि राज्य के महामहिम राज्यपाल ने भी अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। परमवीर अल्बर्ट एक्का अमर रहे…।भारतीय सेना.. जिंदाबाद, भारत माता की…. जय वंदे मातरम… के नारों से पूरा चौक इलाका गूंजता रहा। जहां आने जाने वाले नागरिकों ने भी कार्यक्रम का स्वागत किया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह एवं सुशील कुमार सिंह के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक राजीव रंजन वरिष्ठ सदस्य भोला सिंह के साथ-साथ कई पूर्व सैनिकों एवं पुलिस डिपार्टमेंट के ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पिछले 22 वर्ष से अल्बर्ट एक्का के गांव पर उन्होंने मेला लगाने का काम किया था। साथ ही पिछली सरकार में परिवार के मांग पर अल्बर्ट एक्का की शहादत स्थल की पावन मिट्टी भी मंगवा कर उनकी पत्नी को भेंट किया गया था। ऐसे वीर की गाथा सुनकर युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। जब तक ऐसे शूरवीर हमारी भारत माता की रक्षा में तैनात होंगे… दुश्मनों की कोई भी चाल सफल नहीं होगी। इसके साथ ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के द्वारा कल दिनांक 4 दिसंबर 2022 दिन रविवार को भुईयाडीह स्थित प्रीतम पार्क में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नौसेना दिवस मनाने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिक अपने परिवार एवं बच्चों के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक मनोज ठाकुर हरेंदु शर्मा अमित कुमार मिथिलेश सिंह एवं अनिल राय होंगे। कल सुन्ह 6 बजे से मैदान में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जिससे आसपास के इलाके की सफाई हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker