FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

19 मार्च को ,को ऑपरेटिव महाविद्यालय में छात्रों के द्वारा बाहा मिलन समारोह का होगा भव्य आयोजन

Jamshedpur;जमशेदपुर स्तिथ को ऑपरेटिव महाविद्यालय में छात्रों के द्वारा बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर एक बैठक को-ऑपरेटिव महाविद्यालय सभागार में किया गया जिसमें 19/03/2023 दिन रविवार को इसका आयोजन महाविधालय परिसर में किया जाएगा। पुजा अर्चना के साथ साथ भोग वितरण एव सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। इस पर्व से संबंधित जानकारी देते हुए छात्रों ने बताया की प्रकृति में जो नए फूल खिलते हैं जैसे साल ( सारजोम ) , महुआ ( मातकोम ) , पलास ( मुरुद) फूलों को मरांग बुरु और जाहेर आयो को मोडे को तुरूय को अर्पित किया जाता है तत्पश्चात कोई फूल ग्रहण किया जाता है या व्यवहार में लाया जाता है।
प्राचीन काल में घटित घटना जो पूर्वजों के द्वारा हुई उसे दोबारा घटित न होने के लिए बाहा पर्व मनाया जाता है।
यह संथाल समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। सर्वप्रथम सोहराई जो संथालों का सबसे बड़ा पर्व है उसके बाद बाहा तीन दिनों के लिए मनाया जाता है।
पहला दिन – उम नाडका
इस दिन हमारे बोंगा बुरू को नहलाया जाता है।
दूसरा दिन – सर्दी / सेरवा
इस दिन जाहेर थान में पूजा अर्चना की जाती है। महिलाएं साल के फूलों को अपने जुड़े में सजाती हैं और लड़के अपने कानों पर लगाते हैं जो नायके ( पूजारी) के द्वारा दिया जाता है।
फिर बाहा और डहार नृत्य का शुभारंभ होता है।
तीसरा दिन – सेंदरा महा
इस दिन जंगल में शिकार के लिए गांव के युवक जाते हैं। मगर आयोजक मंडली के द्वारा इसे एक ही पूरे रीति रिवाजो के साथ मनाया जाएगा और युवाओं को यह संदेश दिया जाएगा की हमारे धर्म हमारी संस्कृति से ही हमारी पहचान है यदि इसे नकारा जाए तो किसी सभ्यता को मिटते देर नहीं लगती।
हमारे देश की पहचान हमारे संस्कृति से होती है हम आदिवासी नौजवानों को इसे संजोकर रखने की ज़रूरत है जो पूर्वजों की देन है। यदि संस्कृति नहीं तो अस्तित्व भी नहीं। जोहार…इसमें मुख्य रूप से हरि राम टुडू(मुख्य संरक्षक), भीमसेन मुर्मू(संरक्षक), बबलू मुर्मू(अध्यक्ष) उदेश सोरेन(सचिव) कांतो मुर्मू, सुमित किस्कू, प्रदीप मुर्मू, दिनेश हेमब्रम, गणेश टुडू, उदय किस्कू,सिंगराई मार्डी, चंदराई हंसदा, जयसूर्या मार्डी, राम सोरेन,सिबेक मुर्मू, लखनात, मनोज मार्डी, आकाश मुर्मू, अमित हंसदा, मंगला टुडू, राघव टुडू, सीता सोरेन, सरिता बास्के, नीतू बेसरा, पुष्पा बास्के, श्रृष्टि मार्डी, मोनिका मार्डी, खुशी तिर्की, अंजना पूर्ति, प्रिया टुडू आदि।

Related Articles

Back to top button