FeaturedJamshedpurJharkhand
		
	
	
11 राज्यों से झारखंड आने वालों के लिए टीका और कोरोना रिपोर्ट ज़रूरी

जमशेदपुर. झारखंड सरकार कोरोना को रोकने के लिए सख्ती भी बरत रही है। झारखंड में 11 राज्यों से आने वाले लोगों के लिए नियम लगा दिया गया है कि उनको कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण का सर्टिफिकेट लेकर आना होगा। तब झारखंड में प्रवेश मिलेगा। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट 72 घंटा पहले का होना जरूरी है। इसके बाद ही झारखंड में प्रवेश करने की इजाजत दी जायेगी। इसके तहत उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचलय प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाले लोगों पर बंदिशें लागू की गयी है।
 
				
