FeaturedJharkhandNationalSports

हॉकीः बेल्जियम के हाथों भारत 5 -2 से पराजित। बेल्जियम पहुंची फाइनल में। भारत के लिए कांस्य पदक की आस बरकरार

जमशेदपुरः वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम ने मंगलवार को सुबह टोक्यो ओलंपिक पहले सेमीफाइनल मेंभारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2 – 5 के अंतर से पराजित कर फाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया।
हालांकि पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही बेल्जियम के लियुप्रीट ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
इसके बाद भारत ने आक्रामक हॉकी खेलना शुरू किया। नतीजतन सातवें मिनट में भारत ने पेनाल्टी हासिल की। जिसे ड्रैग प्लीकर हमनप्रीत सिंह ने
गेंद को गोल में डालकर मैच को बराबरी दिलाई। ठीक इसके 1 मिनट बाद आठवें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम के पेनल्टी एक्सपोर्ट हैंनरिक ने गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। तीसरा क्वार्टर में दोनों टीम ने संघर्ष किया। और गोल रहित खत्म किया। वहीं चौथे क्वार्टर में भारत के रक्षात्मक पंक्ति के खिलाड़ियों की पोल खुल गई। इस 15 मिनट में भारत ने विपक्षी टीम बेल्जियम के द्वारा 3 गोल खाएं। जबकि भारत एक गोल भी नहीं कर पाए। मैच खत्म होने के तकरीबन 5 मिनट पूर्व। गोलरक्षक श्रीजेश के स्थान पर 1 प्लेयर को डालकर भारत ने अंतिम कोशिश किया। नतीजतन 2 – 5 के अंतर से भारत पराजित होकर फाइनल में प्रवेश से वंचित रह गया। हालांकि संयम और अपने हौसला को बनाए रखने की जरूरत है। क्योंकि अगला मुकाबला भारत का कांस्य पदक के लिए होगा। दूसरे सेमीफाइनल जर्मनी बनाम ऑस्ट्रेलिया खेला जाएगा।
पराजित टीम कांस्य पदक के लिए भारत से भिड़ेगी।

Related Articles

Back to top button