FeaturedJamshedpur

स्वर्गीय प्रवीण सिंह के प्रथम जयंती के अवसर पर बर्मामाइंस सेवा आश्रम में सैकड़ों आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन सह वस्त्र वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।


जमशेदपुर;आज प्रवीण सिंह की स्मृति सेवा संस्था के तत्वाधान संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह के नेतृत्व में इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह ने महिलाओं के बीच साड़ी एवं पुरुषों को धोती भी वितरण किए। इस सामाजिक कार्य में संस्था के सदस्यों ने भी आगे हाथ बढ़ाएं।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विनायक सिंह ने कहा कि नर में ही नारायण की सेवा है। उन्होंने जरूरतों के बीच सामाजिक सेवा भावना के तहत भोजन एवं वस्त्र का वितरण किए हैं। स्वर्गीय प्रवीण सिंह भी मानवीय एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते थे और उन्हीं के अधूरे कार्यों को संस्था अनुसरण कर जरूरतमंदों की सेवा में लगी हुई है।
इस मौके पर अधिवक्ता राकेश शाही, डॉ मिथिलेश चौबे, रामप्रकाश, अधिवक्ता हरेंद्र बहादुर सिंह, उत्तम जैन,सुनील गुप्ता, उमेश सिंह , जय नारायण सिंह ,संतोष सिंह, शंकर राय हरिओम प्रसाद ,स्वरूप सिंह महेंद्र यादव सहित संस्था के कई गणमान्य लोग लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button