FeaturedJamshedpurJharkhand

सोपोडेरा में 100 ग्रामीण महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन


जमशेदपुर। रविवार को परसुडीह पंचायत अंतर्गत सोपोडेरा गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जिलाध्यक्ष विजय खान एवं पोटका प्रभारी अजय मंडल ने सभी महिलाओं को कांग्रेस का पट्टा देकर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर विजय खान ने कहा कि महिलाओं के आने से ग्रामीण क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा। अजय मंडल ने कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत तक पार्टी को मजबूत करने का काम कर पार्टी के कार्यकर्त्ता कर रहे हैं, ताकि आने वाले दिनों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बने। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आयी है, हर चीज मंहगी होते जा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल से लेकर रसोई गैस का दाम इतना बढ़ गया हैं की आम आदमी का कमर टूट गया है। इसलिए जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ते जा रहा हैं। आने वाले 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, बिजेंद्र तिवारी, रंजीत झा, एलबी सिंह, अंकुश बनर्जी, सूरज मुंडा, संजय घोस, सुल्तान, विनय अधिकारी, लखन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button