FeaturedJamshedpurJharkhand

सोनारी में स्टेफीट क्लब में 21 दिन के वेट लॉस चैलेंज में परिचय अदक ने मारी बाजी

अश्विनी कुमार सिंह ने बेस्ट फिजिक का जीते ट्राफी

जमशेदपुर: स्टे फिट क्लब सोनारी में 21 दिन का वैट लास चैलेंज का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 40 प्रतिभागियों नें 03, अगस्त से 23 अगस्त तक भाग लिया था। लोगों ने 5.8 किलो से 2.4 किलो तक कुल 100 किलो से ज्यादा वजन घटाया। विभिन्न स्पर्धा में लोगों को संचालक मनोज कुमार दास द्वारा फुल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वैट लास चैलेंज में परिचय अदक 5.8 किलो वैट लास के साथ प्रथम स्थान पर, प्रियंका गुहा 5.4 किलो के साथ द्वितीय स्थान पर और बीना देवी 5.1 किलो के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा और 12 लोग बबिता उपाध्याय, विपुल अग्रवाल, सोमा विस्वास, प्रमोद कुमार, कल्पना चौधरी, धनंजय बिहारी, कबिता सरकार, मनजीत कौर, सोनी सिंह, हरी पांडे, पंकज गुलाटी और राज कुमारी जिन्होंने 4.6 किलो से लेकर 3.1 किलो तक वजन घटायें उन्हें भी पुरष्कृत किया गया।
अश्विनी कुमार सिंह को बेस्ट फिजिक के लिए बिशेष रुप से ट्राफी प्रदान किया गया।
चैलेंज के दैरान जिन्होंने डायट प्लान को फोलो किया, औनलाइन गाइडलाइन के लिए क्लास एटेंड किया और क्लब में रोजाना उपस्थित थे। उन्हें भी अपने उपस्थिति के हिसाब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संचालक मनोज कुमार दास, ने प्रतिभागियों को स्वस्थ संम्बन्धित जानकारी दी। मनोज कुमार दास ने सारे फिटनेस कौचो को उनका नि:स्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया व सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button