FeaturedJamshedpurJharkhand

सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति एवम अन्य संगठन के द्वारा मना रक्षा बंधन का त्यौहार

पवित्र रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर आज 21 अगस्त 2021 की संध्या 6:30 बजे झारखंड एवं बिहार की महिला सामाजिक संस्था, सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्षा ,राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन झारखंड की प्रांतीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ एवं जमशेदपुर की जानी-मानी समाजसेविका रानी गुप्ता के नेतृत्व में एवं शहर के समाजसेवी व गांधी आश्रम के संरक्षक शंभू मुखी डूंगरी के नेतृत्व में आज कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में गरीब एवं जरूरतमंद पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया ।मौके पर गांधी आश्रम के मुख्य संरक्षक संभू मुखी डूंगरी, मुखिया प्रहलाद नाग, मित्रु प्रधान ,सानंद बघार , गोविंद़ो दाग, संतोष सेठ, चंदन कुंभकार एवं आश्रम वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिला स्वयंसेवी संगठन की ओर से सक्रिय पदाधिकारी कमलजीत कौर परमजीत कौर जसवीर कौर सरोज गुप्ता एवं राजवीर सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संरक्षक शंभू मुखी ने आगंतुक सामाजिक संगठन की महिलाओं का स्वागत किया एवं कार्यक्रम का संचालन किया और उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य की प्रशंसा किया अंत में धन्यवाद ज्ञापन गांधी आश्रम के मुखिया मित्रु प्रधान ने दिया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker