FeaturedJamshedpur

सुधीर महतो की पुण्यतिथि कल मनाई जाएगी उलियान कदमा में : रामदास सोरेन

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष एंव झारखंड सरकार के पुर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की पुण्यतिथि शनिवार को स्थानीय जमशेदपुर स्थित कदमा उलियान के शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में प्रातः 11:00 बजे मनाया जाएगी झारखंड मुक्ति मोर्चा पुर्वी सिंहभूम जिला के जिला अध्यक्ष सह विधायक श्री रामदास सोरेन द्वारा इस आशय का निर्देश जिला समिति एवं प्रखंड समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को किया गया है। सुधीर महतो की पुण्यतिथि सभी प्रखंडों एंव मानगो नगर समिति जमशेदपुर नगर समिति जुगसलाई, नगरपालिका चाकुलिया अधिसूचित क्षेत्र समिति के तमाम पदाधिकारियों को सादगी पूर्ण ढंग से राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों का पालन करते हुए मानाने का निदेश दिया है।जमशेदपुर नगर के अन्तर्गत सभी केंद्रीय पदाधिकारीगण एंव वरीय नेतागण जमशेदपुर स्थित कदमा उलियान के शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button