FeaturedJharkhandKashmir

सिख विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा : मुखे


जमशेदपुर। सीजीपीसी प्रधान गुरुमुख सिंह मुख्खे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसजीपीसी के प्रधान अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धीमी से मिले और जमशेदपुर सहित झारखंड प्रदेश में विभिन्न क्षेत्र में सिखों के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार एवं धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विचार विमर्श किया। एसजीपीसी प्रधान अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धीमी ने कहा की केंद्र सरकार सहित सभी राज्य सरकारों को समय समय पर पत्र लिखकर अवगत कराते रहे हैं। हैरानी की बात है कि इसके बावजूद घटनाक्रम में बढ़ोतरी हो रही है। इसे रोकने के लिए सिख पंथ को एकजुट होकर सिख विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देना होगा। इस संबंध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि झारखंड में सिखों पर हो रहे अत्याचार को सिख समाज कभी भी बर्दास्त नही करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस गंभीर समस्या पर खुद ही हस्तक्षेप कर सिखों को सुरक्षा प्रदान करना होगा। इसके साथ ही
धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी होगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के अलावा महासचिव सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह बील्ला,अमरजीत सिंह अंबे एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button