FeaturedJamshedpur

सावन के रंग वीरांगनाओं के संग का हुआ आयोजन, मानगो की खुशबु सिंह बनी सावन क्वीन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला वीरांगना के द्वारा हम्पी डंपी रेस्टोरेंट, डिमना चौक, मानगो में *सावन के रंग वीरांगनाओं के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह और सम्मानित अतिथि के रूप में नीलम सिंह उपस्थित थी l वीरांगनाओं को संबोधित करती हुईं मुख्य अतिथि भारती सिंह ने कहा की सावन का संपूर्ण महीना ही हमारी प्राचीन पावन संस्कृति, धर्म और प्राकृतिक हरियाली से जुड़कर खुशियां मनाने का संदेश देता है।

आई
उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अव्वल आने वाली वीरांगनाओं को पुरस्कृत भी कियाl सावन के रंग वीरांगनाओं के संग कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया l आयोजन का संचालन पूर्वी सिंहभूम वीरांगना की उपाध्यक्ष रजनी सिंह ने किया l


आयोजन में मुख्य रूप से सीमा सिंह, मीरा सिंह, प्रभा सिंह, सुषमा सिंह, प्रीति सिंह, रजनी सिंह, दीपा सिंह, मिनी सिंह, अर्चना सिंह, रूबी सिंह, अंजलि सिंह, प्रतिभा सिंह, गुड़िया सिंह, नीलम सिंह, सुनीता सिंह, सविता सिंह, अर्चना सिंह, ज्ञानती सिंह, रीना सिंह, चित्रलेखा सिंह, रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह, कंचन सिंह, खुशबू सिंह, सीमा सिंह, कृष्णा सिंह, रिद्धि सिंह, सुनीता सिंह, सुनीता सिंह, राखी सिंह, सौम्या सिंह, तारावती देवी, कोकिला जी व अन्य वीरांगनाएं उपस्थित थी l

आयोजन में मानगो की खुशबू सिंह को ओवरऑल सावन क्वीन चुना गया जबकि सिधगोड़ा की गुड़िया सिंह रनरअप और आरती सिंह तीसरे स्थान पर रहीं l
इसके अलावा ..
सोलह सिंगार में सोनारी की मिनी सिंह ने बाजी मारी l
मेंहदी में केबल टाउन गोलमुरी की चित्रलेखा सिंह अव्वल रहीं l
राधा कृष्ण की दिव्य झांकी के लिए दिव्यांका और हर्षिता को एवं सावन नृत्य के लिए अदिति अतुल्या और अदिति सिंह को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button