FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची शीतला मंदिर के पास शरबत-आम वितरण

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा निर्जला ग्यारस के अवसर पर शुक्रवार को साकची स्थित शीतला मंदिर के समीप आम लोगों के बीच 1000 ग्लास ठंडा शरबत एवं 51 किलो आम वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सदस्य प्रियंका चौधरी के सौजन्य एवं शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर प्रमुख रूप से सचिव निधि अग्रवाल, पारुल चेतानी, नीलम देबूका अनीता अग्रवाल, गायत्री, सोनी, प्रियंका चौधरी, पूजा अग्रवाल, कुसुम चौधरी, ममता अग्रवाल, निकिता जवानपुरिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button