FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची धालभूम क्लब के बाहर महिलाओं ने लगाये पौधे

जमशेदपुर. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सत्र 2022-23 में 365 दिनों में 365 वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया हैं। इसी क्रम में शाखा द्वारा शुक्रवार को साकची धालभूम क्लब के बाहर फूल और फल के 11 पौधे लगाये गये। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसे सफल बनाने में शाखा सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम देबुका आदि सदस्यों का योगदान रहा। महिलाओं ने कहा कि इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर अपने पर्यावरण को संतुलित रखें।

Related Articles

Back to top button