FeaturedJamshedpur

साकची जेल चौक के पास जी/5 पर अवैध निर्माण के 13 पिलर को तोड़ा गया

जमशेदपुर। साकची जेल चौक से वनमाली भवन के जी/5 पर अवैध तरीके से बनाए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यह बिल्डिंग सुकुमार प्रमाणिक की है। जेएनएसी द्वारा जी 4 का नक्शा पास किया गया था, जबकि प्रमाणिक जी 5 पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया था। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के आदेश पर प्रभारी कर दरोगा एमकेएल दास के नेतृत्व में कर्मचारियों सहित मजदूर बुधवार की सुबह 11:00 बजे पहुंचे और पिलर तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। अवैध तरीके से बनाए गए 13 पिलर को हथोड़ा और कटर के माध्यम से तोड़ा गया। इस संबंध में विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया जे एन ए सी क्षेत्र में नक्शा विचलन और अवैध निर्माण पर कार्यवाही जारी रहेगी। इस अभियान में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के जूनियर इंजीनियर एके प्रधान के अलावे प्रकाश भगत, कृष्णा राम, विनोद तिवारी गणेश राम शामिल थे। पिलर का तोड़ने में सात मजदूरों को लगाया गया था।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker