FeaturedJamshedpurJharkhand

संविधान दिवस पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने स्कूली बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण, शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी।

जमशेदपुर । एमजीएम थाना के देवघर पंचायत अंतर्गत ग्राम टुरीयाबेडा़ प्राथमिक विद्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन से पूरे भारतवर्ष में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। शनिवार को इस अवसर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा के नेतृत्व में एंव जिला महामंत्री एसटी मोर्चा बिजय सोय के संचालन में ग्राम टुरियाबेड़ा प्राथमिक विद्यालय में सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच पाठ्यक्रम के रूप में कॉपी, पेन-पेंसिल एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के संग अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा उपस्थित थे। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को स्मरण करते हुए कुणाल षाडंगी समेत सभी अतिथियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

कुणाल षाडंगी ने संविधान दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता। देश का शासन और सरकार कैसे चलेगी? सरकार के विभिन्न अंगों की रूपरेखा कैसे होगी? किस पद की नियुक्ति कैसे होगी और उसके क्या कार्य होंगे? देश के नागरिकों के क्या अधिकार और कर्तव्य होंगे एवं इनकी रक्षा कैसे होगी? कानून का क्या होगा? एक देश को चलाने के लिए यह सभी बातें संविधान में निहित होती है। 200 साल की गुलामी के बाद जब भारत अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ तब उसके पास अपना संविधान नहीं था। विश्व में सबसे पहले संविधान बनाने की चुनौती थी। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर बाबासाहेब आंबेडकर को याद करना बेहद जरूरी है क्योंकि संविधान के ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर ही थे। इसीलिए उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। संविधान निर्माण में उनकी सबसे अहम भूमिका है। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश के आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। संविधान में दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं वही इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।

मौके पर ओबीसी मोर्चा मानगो मंडल उपाध्यक्ष बिष्णु प्रमाणिक, ग्राम प्रधान कन्हेय सिंह, प्रधानाध्यापक लखखी चरण सिंह , समाजसेवी मिस्टर गौड़, समाजसेवी सुबोद गौड़, समाजसेवी बिष्णु टुडू,समाजसेवी सुभाष गोराई, एमजीएम मंडल अध्यक्ष एसटी मोर्चा मनोज बोदरा,समाजसेवी धरनीधर महतो, मिडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा मानगो मंडल शहेंद्र शर्मा,अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मानगो मंडल रवी गोराई, समाजसेवी शिवचरण हांसदा, गणेश पाल तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अनेकों बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button