Art&cultureFeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchiWorld

शहर की बेटी अंकिता सिन्हा अब अंतराष्ट्रीय उड़ान भरने की तैयारी में, मलेशिया में 21/22 जनवरी को कवि सम्मेलन में लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी शहर की बेटी अंकिता सिन्हा अब अंतराष्ट्रीय उड़ान भरने की तैयारी में है। देश के कई शहरों में अपनी प्रस्तुति देकर परचम लहराने वाली अंकिता सिन्हा अपने माता, पिता, शहर जमशेदपुर और झारखंड राज्य का मान बढ़ा चुकी है।

यह बहुत ही खुशी की बात है की मलेशिया में होने जा रहे दो दिवसीय कवि सम्मेलन में हिस्सा लेगी। यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, इंडियन कल्चरल सेंटर, हाई कमीशन ऑफ इंडिया , कुआलालंपुर मलेशिया एवम साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन दिल्ली, भारत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 21/22 जनवरी 2023 को भारत मलेशिया के सांस्कृतिक संबंध पर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इंडियन कल्चरल सेंटर, कुआलालंपुर मलेशिया में प्रस्तावित है। मलेशिया में प्रस्तावित कवि सम्मेलन में जमशेदपुर, झारखंड, भारत से शामिल होने वाले कवियों और कवयित्रियों में अंकिता सिन्हा के
साथ साथ गुलांचो कुमारी, ओहदार अनाम, विनीत पांडेय, उत्तर प्रदेश भारत से डॉ किरण श्रीवास्तव, डॉ बालकृष्ण पांडेय, छत्तीसगढ़ भारत से अपराजिता शर्मा, डॉ विजय कुमार शाही, सीमा निगम, कर्नाटक भारत से डॉ एन शांति कोकिला, अंकिता पाठक, खेम किरण, राजस्थान भारत से अंजू बाला स्वामी आदि शामिल है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाली जमशेदपुर की बेटी अंकिता सिन्हा देश की पहली महिला है, जिनको भारतीय तिरंगा गौरव अवार्ड सहित दर्जनों अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है। देश भर में कविता, गजल, मुक्तक की दमदार प्रस्तुति देकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अंकिता सिन्हा अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने माता पिता शहर जमशेदपुर और झारखंड सहित देश का नाम रौशन करने की ठान चुकी है।

पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर ने इस कामयाबी पर कवयित्री अंकिता सिन्हा को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि झारखंड राज्य के लिए बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मलेशिया में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में अंकिता सिन्हा बेहतर प्रस्तुति देकर अपने देश का नाम रौशन करेगी।

Related Articles

Back to top button