FeaturedJamshedpur

शहरवासियों को जाम की समस्या से नहीं मिल रहा निजात

जमशेदपुर. शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए स्थायी समस्या बन गयी है। लॉकडाउन के बाद वाहनों का परिचालन शुरू होते ही शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी। सामान्य दिनों की तरह सड़कों पर घंटों जाम लगने लगा है। सड़क किनारे बेतरतीन तरीके से अतिक्रमण कर ठेला व फुटपाती दुकान लगने से जाम की समस्या विकराल हो रही है। सड़क पर बेतरतीन तरीके से लगाये गये बाइक के कारण जाम की समस्या से शहरवासी जूझते रहे। शनिवार को मानगो बाजार से साकची जाने वाले रोड में सुबह 10 बजे से दोपहर तक शहर में जाम की समस्या बनी रही। शहर के मानगो चौक से होकर साकची, बिष्टुपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया जाने वाले लोगों को जाम लगने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहन जाम में फंसे दिखे। लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। ऐसे में जाम से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। वहीं सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद लोग बेपरवाह होकर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। लोगों द्वारा गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल में अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इसके लिए शहर में हर चौक-चौराहे पर पुलिस को जांच के लिए तैनात किया गया है। कोरोना को लेकर चौक-चौराहों पर कोरोना का जांच भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button