FeaturedJamshedpurJharkhand

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने 100 से ज्यादा पौध का किया वितरण


जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच वृक्ष का वितरण करते हुए कल 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने घर के आस-पास कम से कम पांच वृक्ष लगाने का निर्देश दिया एवं बड़े होने तक उसका केयर करने का निर्देश दिया।
तुलसी, आम ,लीची ,शीशम आदि वृक्षों का वितरण किया गया।

पदाधिकारी ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस के 1 दिन पहले ही वृक्ष वितरण करने का मुख्य कारण यह है कि कल सुबह अपने घर के आस-पास दिए गए वृक्षों का वृक्षारोपण करने में परेशानी ना हो।
कार्यपालक पदाधिकारी ने पर्यावरण की महत्ता के बारे में कई जानकारी दिए उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे लिए जरूरी है
पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण ही प्रकृति है और प्रकृति एवं पर्यावरण को बचाए रखना हम सभी के लिए आवश्यक है पर्यावरण का रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

इस अवसर पर कार्यालय के कर्मी निर्मल कुमार ,राहुल कुमार ,जितेंद्र कुमार ,दिनेश्वर यादव ,निशांत कुमार ,कुमार अंशुमन, राजेश कुमार, विजय कुमार ,राकेश कुमार ,सीओ पुष्पा टोप्पो ,उर्मिला देवी ,प्रतिमा, रूबी सिंह, मुमताज आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button