FeaturedJamshedpurJharkhand

विधायक सरयू राय ने भुनेश्वरी मंदिर परिसर में टॉयलेट कंपलेक्स का किया उद्घाटन

जमशेदपुर. पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधायक निधि से टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर में निर्मित टाॅयलेट काॅम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इसमें शौचालय, गार्डवाॅल, रेलिंग, गार्डेंन आदि का निर्माण 12 लाख रुपये की लागत से की गयी है। भुवनेश्वरी मंदिर जमशेदपुर का एक प्रतिष्ठित मंदिर है। यहाँ हजारों श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। मंदिर के आसपास सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर कमिटी के लोगों ने विधायक राय से इस ओर ध्यान आकृष्ट करवाया था। विधायक राय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इसका निर्माण शीघ्र करवाया जाएगा। इसी क्रम में इसका निर्माण हुआ। मंदिर कमिटी के लोगों ने विधायक श्री राय के प्रति आभार प्रकट किया कि उनके मद से इतनी जल्दी यह कार्य पूर्ण हो पाया है। उद्घाटन के मौके पर भाजमो के भाजमो प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरायण शर्मा, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजु सिंह, जमशेदपुर अक्षेस के कनीय अभियंता नीतेश कुमार, प्रकाश कोया, टेल्को मंडल के अध्यक्ष महेश चन्द्र तिवारी, बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव, इन्द्रजीत सिंह, आर गोविंद राजन, टी के सुकुमारन, चन्द्रश्वर खान, अरविंद विद्रोही आदि मौजुद थे।

Related Articles

Back to top button