FeaturedJamshedpur

वरिष्ठ अधिवक्ता जे एन सहाय के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

पार्वती घाट पर जे एन सहाय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शुक्ल ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर के वरिष्ठ,एवं वयोवृद्ध अधिवक्ता जे एन सहाय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शुक्ल ने जमशेदपुर पार्वती घाट पर स्वर्गीय सहाय के अंत्येष्टि में पहुच कर उनके शव पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल की तरफ से माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके परिजनों को सांत्वना दिया।
शुक्ल ने कहा है कि स्वर्गीय सहाय ने 50 बर्ष से अधिक दिनों तक जमशेदपुर में वकालत किया तथा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का कार्य किया। उनके निधन से अधिवक्ता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई। वे सदैव युवा अधिवक्ताओं के प्रेणाश्रोत बने रहेंगे। श्री शुक्ल ने उनके निधन को अपनी निजी क्षति भी बताया है।

Related Articles

Back to top button