FeaturedJamshedpurJharkhand

रुहुल जमील ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का किया स्वागत

जमशेदपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्षों सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर के सम्मान में कांग्रेस भवन रांची में जोरदार इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के क्रांतिकारी नेता रुहुल जमील अहमद ने अपने प्रदेश के सभी नेताओं का स्वागत किया और साथ ही जहीर हुसैन अंसारी धनबाद, वारीश कुरेशी रांची, फिरोज आलम मो, खालीद शाह गुहला रफीक अंसारी बोकारो कुतुबुद्दीन खान पश्चिम सिंहभूम , जमील अशरफ सरायकेला खरसावां, इन सभी नेताओं ने भी अपने प्रदेश के नए पदाधिकारियों का जोर दार स्वागत किया। इसी क्रम में ३० अगस्त को गीता कोड़ा सांसद सह कार्यकारी अध्यक्ष का जमशेदपुर के कांग्रेस भवन तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया है। सभी कांग्रेस जनों को शामिल होने की आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button