FeaturedJamshedpurJharkhand

रियाजुद्दीन खान ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की विजय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा के यह विजय भ्रष्टाचार पर सदाचार की विजय

जमशेदपुर । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की विजय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा के यह विजय भ्रष्टाचार पर सदाचार की विजय है तथा नफरत पर प्रेम और भाईचारा की विजय हैl
कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने आगे कहां के भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक की सरकार जिस पर हर काम में 40 परसेंट कमीशन लेने का आरोप था जनता ने उक्त कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना जनादेश दिया है साथ साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदानी प्रकरण को भी आईना दिखाया है कि जनता इस भ्रष्ट सांठगांठ को पसंद नहीं कर रही हैl
रियाजुद्दीन खान ने कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार और राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को भी इस जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा के कर्नाटक की यह जीत आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की झांकी है। पूरी फिल्म अभी बाकी है।
.

Related Articles

Back to top button