FeaturedJamshedpurJharkhandLucknow

राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिन के पर गरीबों, मजदूरों का जीवन रक्षा के लिए महारक्तदान: मनीष मिश्र


लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के 35वें जन्मदिन के अवसर पर संपूर्ण भारत में महारक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारी जोर तोड़ से चल रही है इसके बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मंत्री मनीष मिश्र ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में हम सभी कार्य करते हैं, वह लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की चाहत बन चुके हैं। हमारे राष्ट्रीय महासचिव वास्तव में एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं जिस दिन राष्ट्रीय महासचिव जी का अवतरण दिवस था उसी दिन विगत वर्ष 2021 में लाखों रक्त दाताओं ने रक्तदान किया था। इस वर्ष भी लाखों कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यालय से संचालित किया जाएगा, जिससे संपूर्ण भारत के विभिन्न प्रदेशों के सभी जनपदों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी मुख्य रूप से रक्त दाताओं की सूची बनाकर अपने-अपने केंद्रों पर तैयारी में जुटे हुए हैं। श्री मिश्र ने बताया कि इसी प्रकार कार्य कोरोना काल में राष्ट्रीय महासचिव जी के नेतृत्व में औषधि, भोजन, ऑक्सीजन, सिलेंडर का वितरण अपनी जान का परवाह न करते हुए देश के कार्यकर्ताओं ने किया था ठीक उसी प्रकार से जो वास्तव में असहाय हैं, लाचार हैं, मजदूर, कामगार है उन तक यह रक्त पहुंचे। जिससे उनकी जिंदगी बचाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्टीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शेट्टी, राष्ट्रीय मंत्री राम मनोहर पाठक, राष्ट्रीय संयोजक आई टी गौरव शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र गंगवार, प्रदेश महामंत्री, प्रियंक वर्मा, धनंजय तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध विनय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button