FeaturedJamshedpurJharkhand

राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनने पर पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने दी बधाई

अधिवक्ताओं के बीच मिठाई का वितरण


द्रोपदी मुर्मू के साथ राजेश कुमार शुक्ल की फाइल फोटो

जमशेदपुर। झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एन डी ए की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दिया है। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और भारत के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है के एन डी ए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर जहा महिला सशक्तिकरण का प्रमाण दिया है वही एक योग्य और अनुभवी जनजाति समुदाय से आने वाली श्रीमती मुर्मू को सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाकर जनजाति वर्ग को भी सर्वोच्च सम्मान दिया है। शुक्ल ने कहा है कि श्रीमती मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में झारखंड के सभी क्षेत्रों के उन्नयन के लिए कार्य किया था।
शुक्ल ने खबर आते ही पिछले दिनों रांची और जमशेदपुर में अधिवक्ताओं और आम लोगों के बीच मिठाई का वितरण कराया। शुक्ल ने कहा है कि श्रीमती मुर्मू जीत तय है उन्हें अग्रिम बधाई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker