..
FeaturedJamshedpur

रामाश्रय प्रसाद को प्रदेश कांग्रेस का सदस्य अभियान चेयरमैन बनाए जाने पर अखिलेश यादव ने किया स्वागत

जमशेदपुर; पूर्व विधानसभा प्रभारी(पश्चिम) अखिलेश सिंह यादव ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस का सदस्यता अभियान का चेयरमैन श्री रामाश्रय प्रसाद को नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।आज उनके निवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री शिवजी यादव के साथ जाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। नेता द्वय कहा की श्री रामाश्रय प्रसाद जी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर समर्पण के साथ कांग्रेस एवं समाज में सेवा प्रदान कर चुके है। श्री रामाश्रय प्रसाद जी गाँधीवादी विचारधारा के जाने जाते है,वे कांग्रेस के प्रति समर्पित एवं निर्विवाद व्यक्तित्व के धनी है।पहले भी सदस्यता सह प्रभारी के रूप में उनका अच्छा कार्यकाल रहा है।उनके अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यक्षमता को देखते हुए सदस्या अभियान का चेयरमैन बनाने से सम्पूर्ण राज्य में व्यापक पैमाने पर नये सदस्य को जोड़ने में सफलता हासिल करेगें।श्री रामाश्रय प्रसाद को झारखंड कांग्रेस का सदस्यता अभियान का चेयरमैन बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी,राष्ट्रीय महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी श्री आर पी एन सिंह, विधायक दल नेता श्री आलमगीर आलम, राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहु जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button