FeaturedJamshedpur

रामनगर में अशोक सिंह के अवैध निर्माण को जेएनएसी ने किया सिल

जमशेदपुर। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के निर्देश पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार द्वारा नक्शा विचलन और अवैध निर्माण वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। शुक्वार को रामनगर रोड नंबर 6 , सोनारी अशोक सिंह के निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया गया। उनके द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के प्रभारी कर दरोगा एमकेएल दास के नेतृत्व में टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद अवैध निर्माण भवन को सील कर दिया। टीम मे इनके एवं दास के अलावे कृष्णा राम, प्रकाश भगत, विनोद तिवारी एंव गणेश राम शामिल थे। इससे पहले साकची थाना अंतर्गत जेल चौक स्थित वनमाली भवन के 5 वे तल्ले पर अवैध निर्माण कर बनाए गए 13 पिलर को ध्वस्त कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button