FeaturedJamshedpur

राज्य के सिखों को संवैधानिक हक दिलाऊंगा : सेठी

जमशेदपुर। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड के यात्री सलाहकार समिति सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि वे राज्य के सिखों को उनका संवैधानिक हक दिलवा कर रहेंगे। उनके अनुसार उन्होंने झारखंड के सिखों में से अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जातियों की पहचान करवाई थी और उसको अधिसूचित किया जाना बाकी रह गया था।
गुरविंदर सिंह सेठी साकची कालीमाटी रोड में सरदार हीरा सिंह ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इसमें ट्रस्टी बलबीर सिंह ट्रस्टी रॉकी सिंह ने कहा कि जमशेदपुर एवं झारखंड में बड़ी संख्या में रंगरेटा मजहबी सिख बसते हैं। जिन्हें अनुसूचित जाति का लाभ पूरे देश में मिलता है। परंतु विडंबना है कि झारखंड के सिख इससे वंचित है। वहीं कई पिछड़ी जातियां भी निवास कर रही हैं जिन्हें अभी तक जाति प्रमाण पत्र एवं संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा है।
वही इसमें जमशेदपुर स्टेशन से देश के विभिन्न इलाकों को जोड़ने के लिए नई सुपर फास्ट ट्रेन की आवश्यकता भी बताई गई।6 महिला यात्रियों तथा वरीय नागरिकों की सुविधा में बढ़ोतरी करने की भी बात रखी गई। जिस पर गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि वे सारे मसलों को रेलवे बोर्ड की अगली बैठक में रखेंगे और उम्मीद करते हैं चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का निदान करवाने में सफल होंगे।
इसमें भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, रविंद्र सिंह रिंकू, मोंटी अग्रवाल, राजीव दुबे, सोनू गोस्वामी, लवली सिंह, हरभजन सिंह पप्पू, सुरजीत सिंह काले, शरणजीत सिंह, रोहित सिंह, सतपाल सिंह राजू, सतवीर सिंह, हैप्पी सिंह, अमन सिंह, अंकुर सिंह, सर्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button