FeaturedJamshedpur

रक्तदान में योगदान हेतु सुरभि शाखा को मिला सम्मान


जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा जो झारखण्ड प्रांतीय मायुमं की एक मात्र ऐसी महिला शाखा हैं जिसे रक्तदान के क्षेत्र में योगदान हेतु विशेष राष्ट्रीय पुरस्कार से राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया हैं।
पुरे झारखंड प्रांत एवं स्टील सिटी सुरभि शाखा के लिए ये गर्व की बात है, क्योंकि झारखण्ड प्रान्त के 75 शाखाओ में 5 शाखाओ कोे राष्ट्रीय स्तर में रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया हैं। जिसमें से केवल एक महिला शाखा स्टील सिटी सुरभि शाखा हैं। हैदराबाद में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय सभा में सम्मानित करने की घोषणा की गयी। सत्र 2021-22 की शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी एवं सचिव कविता अग्रवाल ने इसका पूरा श्रेय रक्तदान संयोजिका ममता अग्रवाल एवं उषा चौधरी सहित सुरभि शाखा के प्रत्येक सदस्य को दिया। सबके सहयोग से ही सुरभि शाखा ने इस सत्र में एक इतिहास लिखने का कार्य किया है। मालूम हो कि विगत दिनों झारखण्ड प्रान्त की प्रांतीय सभा में सुरभि शाखा को सर्वाधिक 13 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। जिसमे सर्वाश्रेष्ठ महिला शाखा सुरभि शाखा, सर्वाश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी,, श्रेष्ठ महिला शाखा सचिव कविता अग्रवाल एवं शाखा कोषाध्यक्ष मुस्कान अग्रवाल को विशेष एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button