BiharFeaturedJamshedpurJharkhand

युवा और महिला शक्ति को अवसर मिलें: लक्ष्मी सिन्हा

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि युवा,महिला शक्ति एक जोश, उत्साह और सक्रियता का पुंज है। समाज और देश में रीढ़ की हड्डी के सम्मान महत्वपूर्ण अभित्र अंग है। जब उसने करवट लेकर शांति का शंखनाद किया तब इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों का निर्माण किया है। महिला एवं युवाओं को सही मार्गदर्शन कराने वाले मिले तो स्वयं तथा राष्ट्र के लिए वरदान बन सकते हैं। महिला एवं युवाओं को अनदेखा करके किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल सकती है। बुजुर्गों का कर्तव्य है कि अपने नेतृत्व में उनका उत्साहवद्धन करें। कार्य सेवा और प्रतिभा का अवसर प्रदान करने के लिए अवसर प्रदान करें। इनसे कुछ गलती भी हो जाए तो कोसने के बजाय अनदेखा कर कहें, कोई बात नहीं,गलती हमसे भी होती है। आगे बढ़ो उन्नति करो, सेवा करो। हमसे भी तो गलतियां होती है। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि महिला एवं युवाओं को मार्गदर्शन करें ताकि उनके जीवन से कुछ उपलब्ध हो सके। जहां आस्था होती है श्रद्धा होती है वहां काम बहुत सरल हो जाती है। भगवान के प्रति आस्था और निष्ठावान रखने से कार्य आसान हो जाता है। जीवन निर्मल और पवित्र हो जाता है। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि युवा, महिला शक्ति की आंख खुलती है तो देश को बदलने में मदद मिल सकती है। पद लिप्सा आज नेतृत्व की भूख ने समाज और देश को कहीं का नहीं रखा। आज हम देख रहे हैं एक सरकार बन रही है तो दूसरी अधर मैं लटकी हुई है। कोई नैतिक मूल्य है और न ही किसी की पूर्ण जवाबदारी। व्यसन और फैशन के कीड़े समाज को खोखला कर रहे हैं। इसे चुनौती के रूप में स्वीकार नहीं किया तो 21वीं सदी के सपने धूमिल हो जाएगी। महिला युवा शक्ति को देश एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए अवसर मिलना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button