FeaturedJamshedpur

मोदी सरकार के झूठे वादों का जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत – मंगल कालिंदी महिला कांग्रेस ने किया सच्चाई आपके द्वार पुस्तक का विमोचन

मनप्रीत कौर
जमशेदपुर। जुगसलाई स्थित अग्रसेन भवन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा डालने के उद्देश्य को लेकर महिला कांग्रेस द्धारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी द्धारा सच्चाई आपके द्वार पुस्तक का विमोचन किया गया। विधायक ने बताया कि पुस्तक में केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किए गए झूठे वादों का खुलासा किया गया है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत हैं। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष देविका सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मोदी सरकार की सच्चाई को जनता के सामने लाने का काम करेगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में जो केंद्र की सरकार है वह पूरी तरह से तानाशाह हो गई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव उषा सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक मंत्री के पुत्र के द्वारा अपनी गाड़ी से किसानों को कुचले जाने की घटना को बेहद शर्मनाक बताया। योगी और मोदी की सरकार को पूरी तरह से फेल बताते हुए उन्होने सरकार से इस्तीफे की मांग की। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव उषा सिंह, पुनीत चौधरी, अरुणा मुखी, ज्योति मिश्रा, सीताराम चौधरी, पूर्वी दत्ता आदि ने कहा कि महिलाओं के लिए बड़ी खुशी की बात है कि कांग्रेस का नेतृत्व महिला अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रहीं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया था। वहीं आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button