FeaturedJamshedpurJharkhand

मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की पहल, ऐप- ‘वयम्‘ लॉन्च

जमशेदपुर। शुक्रवार को बी2बी, टेक-पॉवर्ड, एडवांस वीडियो कम्युनिकेशन स्टार्टअप सुपरप्रो ने भारत के नए वीडियो कम्युनिकेशन ऐप- ‘वयम्‘ के लॉन्च के साथ बी2सी के क्षेत्र में कदम रखा है। ‘मेक इन इंडिया‘ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, ‘वयम्‘ इनोवेटिव, रोमांचक एवं बेहद मजबूत फीचर्स के साथ भारतीय यूजर्स की सांस्कृतिक जरूरतों के अनुरूप कार्य करेगा। यह ऐप पहला ऐसा घरेलू प्लेटफॉर्म है, जो भारतीय यूजर्स के विश्वास को कायम रखेगा और डिजिटल वर्ल्ड में देश की संप्रभुता की रक्षा करेगा। ‘वयम्‘ एक संस्कृत शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘हम‘। इस संबंध में सुपरप्रो के संस्थापक और सीईओ गौरव त्रिपाठी ने कहा कि भारत में वीडियो कम्युनिकेशन मार्केट में गूगल और ज़ूम जैसे पश्चिमी देशों के ऐप का इस्तेमाल सबसे अधिक हो रहा है। यह लाभ के लिए यूजर का डेटा बेच रहे हैं। इसने भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर किया है। इस वजह से बड़े पैमाने पर डिजिटल कॉलोनाइजेशन हो रहा है, जहां भारतीय सांस्कृतिक परंपराएं दरकिनार हो रही हैं। ‘गो वोकल फॉर लोकल‘ और आत्मनिर्भर भारत पर मजबूत फोकस बनाए रखते हुए ‘वयम्‘ का उद्देश्य भारतीय यूजर्स का अनुभव अच्छा बनाना और ‘वयम्‘ के जरिए देश की समृद्ध, विविध संस्कृति को भी आकर्षित करना है। नए उत्पाद के साथ सुपरप्रो भारत को एक विश्वसनीय, अद्वितीय, विश्व स्तरीय प्रोडक्ट देना चाहता है, जिसका उपयोग सांस्कृतिक संगठन, गैर-लाभकारी संगठन और सामान्य लोग कर सकते हैं। मालूम हो कि भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार होने के बावजूद, इन्टरनेट पर इस्तेमाल हो रहे टॉप 10 वीडियो कम्युनिकेशन ऐप्स में एक भी भारतीय ऐप शामिल नहीं है।

Related Articles

Back to top button