FeaturedJamshedpur

मानगो: सुवर्णरेखा नदी में मिला अज्ञात महिला का शव इलाके में सनसनी

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज घाट के पास
स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात महिला (45) का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को mgm अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला नहाने के दौरान पानी में बह गई होगी। शव भी पुराना नहीं है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया- महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के थानों में इसकी जानकारी दे दी गई है। महिला का फोटो भी उपलब्ध करा दिया गया है। आशंका है कि महिला नहाने के दौरान डूबी होगी। वर्कर्स कॉलेज घाट के पास नदी में वह झाड़ में फंसी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button