FeaturedJamshedpurJharkhand

मानगो अंचल कार्यालय पर भाजपा का धरना को लेकर कायर्कतर्ताओं ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर. झारखंड सरकार की अकर्मण्यता एवं हर मोर्चे पर विफलता के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर के निर्देशानुसार सभी प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस धरना प्रदर्शन के लिए जिला कोषाध्यक्ष सह मानगो कार्यक्रम प्रभारी राजीव सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, आजाद नगर फातिमा शाहीन एवं एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनील मुंडा, उलीडीह मंडल महामंत्री राकेश लोधी, उलीडीह मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को मानगो अंचल, शंकोसाई के समीप जगह का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कीl शिव प्रकाश शर्मा ने भाजपा मानगो मंडल के वरिष्ठ नेता, मंडल में प्रवेश करने वाले समस्त प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण एवं नेतागण, मानगो मंडल से समस्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं से निवेदन किया है कि शनिवार को सुबह 10 बजे शंकोसाई रोड नंबर चार स्वर्णरेखा बहूद्देशीय परियोजना के नये निर्माणाधीन भवन के समीप पहुंचकर हर क्षेत्र में विफल एवं ट्रांसफर पोस्टिंग राज्य सरकार के खिलाफ विरोध धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाये।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker