FeaturedUttar pradesh

मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठा लेखपाल संघ, पूरी हुई मांग।


प्रयागराज- तहसील परिसर कोरांव में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रयागराज के बैनर तले तहसील इलाके के तमाम लेखपाल पूर्व सूचना के अनुसार अध्यक्ष श्याम लाल तिहारी व मंत्री इंदेश कुमार तिवारी नेतृत्व मे आवश्यक मागो को लेकर अनिश्चित कालिम कलम बंद हड़ताल में बैठ गए। लेखपालो के हड़ताल पे जाने की भनक लगते ही अपजिलाधिकारी कोराव अभिनव कन्नौजिया व्दारा मामले में पहल करते हुए कार्यकारिणी के जिम्मेदारो से वार्ता की गई जहा पर दो मागो पर सर्त सहमत बनी ।लेखपालो की मांग जो मानी गयी उसमे उसमे शुक्रवार को लेखपालो की तहसील हाजिर समाप्त व हर माह की पहली तारिख को वेतन भुगतान किया जाए। सर्त सहमति बनी मांगो में निलम्बित लेखपाल राज बहादुर की बहाली, लेखपाल अतुल तिवारी के व्दारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के सापेक्ष अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लेखपालो के निलम्बन अवधि के विरूध वेतन की तत्काल बहाली सहमति रही।
मागे पूरी होने के बाद लेखपाल संघ कार्यकारिणी सदस्यों ने आपसी सहमति से अपने काम पर लौट गए कहा कि यदी 15 अक्टूबर सशर्त बिन्दुओं पर कार्यवाही नही हुई तो 16 अक्टुबर से लेखपाल संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी जिम्मेदार अधिकारी की होगी

Related Articles

Back to top button