Art&cultureFestivalJamshedpurRanchi

महिला काव्य मंच जमशेदपुर इकाई की तीसरी ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की पूर्वी सिहभूंम (जमशेदपुर) इकाई की गोष्ठी संस्थापक आदरणीय नरेश नाज के संज्ञान में बुधवार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। यह जमशेदपुर इकाई की कार्यकारिणी के गठन के बाद की तीसरी मासिक गोष्ठी रही, जो काफी सफल हुई।
हम सबों के लिए सबसे ज्यादा खुशी का अवसर रहा। महिला काव्य मंच की हमारी मुख्य अतिथि रही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सारिका भूषण इनके शब्दों से क्षणिकाओं से गोष्ठी गौरवपूर्ण सीमा तक पहुंचने में सफल रही।

जमशेदपुर इकाई की अध्यक्षा अंकिता सिन्हा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वरिष्ठ कवयित्री शकुंतला शर्मा के सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।
अंकिता सिन्हा अध्यक्षता और संचालन में बेहतरीन कार्यक्रम को नयी ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम में सारिका भूषण, शकुंतला शर्मा, विंध्यवासिनी तिवारी बिन्नी, सुनीता बेदी, अंकिता सिन्ह, रीना सिन्हा, पूनम शर्मा स्नेहिल, शोभा किरण ने अपनी रचनाओं की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी। काव्य धारा का प्रवाह निरंतर गीत, गज़लों, क्षणिकाओं, मुक्त छंद, दोहे के रूप में पूरे 1 घंटे तक चलता रहा। मुख्य अतिथि के रूप में अपनी व्यस्ताओं के बावजूद सारिका भूषण ने समय निकाला। अंकिता सिन्हा भी सदा मंच को अपनी हर व्यस्ताओं के बावजूद समर्पित रहती हैं। उनकी जीवटता और मंच को निरंतर आगे ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दिन ब दिन सच होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker