FeaturedJamshedpur

भोजपुरी समाज की धरोहर है लोक संस्कृति का पर्व सत्तुवान भोजपुरी भाषियों ने सामूहिक रूप से सत्तू खाकर सत्तुवान मनाया

जमशेदपुर ;सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपनी संस्कृति, परम्परा का पर्व ‘सतुवान’ बेहद सादगी के साथ केबुल टॉउन में मनाया गया। चना, मकई, जौ का सतु, आम ,धनियापति व पुदीना की चटनी,आचार,प्याज, मिर्चा एवं गुड़ इत्यादि खाकर अपनी पूर्वजों की ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा को कायम रखने का प्रयास किया गया।सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा-भोजपुरिया संस्कृति व संस्कार की मजबूत धरोहर है पर्व सत्तुवान। आज के दिन हमारी संस्कृति से नया साल शुरू होता है और आज के दिन नया आम टिकोडा की चटनी खाने की परम्परा है जिसे ‘नेवानी’ भी कहते है। आज के दिन सभी लोग पुरे परिवार के साथ सत्तू खाते है।सभी ने आजीवन अपने संस्कृति की रक्षा करने हेतु संकल्प लिया। सत्तुवान में मुख्य रूप से अतिथि वरीय साहित्यकार अरबिंद विद्रोही,सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा,राम बिनोद सिंह, कौशलेश कुमार,योगेश पाण्डेय, श्याम सुंदर पाण्डेय, नन्द किशोर सिंह, राजेश पाण्डेय, राजेश राय, ललित पाण्डेय,मनोज ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button