Art&cultureFeaturedJamshedpurJharkhand

भोजपुरिया दारोगा-2 में शहर के गायक अजीत अमन को मिला बड़ा ब्रेक अभिनय के साथ गायन का भी मिला मौका, मुख्य भूमिका में होंगे भोजपुरी स्टार सुदीप पांडे व अक्षरा सिंह

होली के बाद शुरू होगी फिल्म की शूटिंग, झारखंड-बिहार व यूपी में होगी शूटिंग

जमशेदपुर : देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा पर गीत गाकर मशहूर हुए शहर के अजीत अमन को फिल्म भोजपुरिया दारोगा-2 में बड़ा ब्रेक मिला है। उन्हें इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ गाने के लिए भी चयनित किया गया हैभोजपुरी स्टार सुदीप पांडे इस फिल्म में मुख्य रोल में नजर आएंगे। इससे पूर्व उन्होंने फिल्म भोजपुरिया दारोगा बनाया था, जिसमें पवन सिंह ने भी काम किया था। फिल्म अभिनेता सुदीप पांडे ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि बहुत जल्द ही भोजपुरिया दारोगा-2 फिल्म बनने जा रही है। इसकी शूटिंग झारखंड के साथ-साथ बिहार व उत्तरप्रदेश में की जाएगी। इसे लेकर सुदीप पांडे 24 फरवरी को मुंबई से जमशेदपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे शूटिंग के लिए जगह चयनित करने के साथ-साथ कलाकारों से भी मिलेंगे। इस फिल्म में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सहित अन्य अभिनेता नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग होली के बाद शुरू होगी। इधर, फिल्म में ब्रेक मिलने के बाद अजीत अमन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि बहुत खुशी की बात है कि उनकी गीतों को मुंबई में भी सुना जा रहा है और उसके आधार पर उन्हें फिल्म के लिए चयनित किया गया है। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
भोजपुरी स्टार सुदीप पांडे के साथ अजीत अमन भी नजर आएंगे। अजीत अमन न बताया की वे केवल कर्म और मेहनत पर भरोसा करते है। बाकी ईश्वर के हाथ में हैं। फिल्म में काम करने को लेकर अभिनेता सुदीप पांडे ने मुंबई से फोन पर अजीत अमन से संपर्क किया है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में कई नये चेहरे को स्टार बनने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button