FeaturedJamshedpurJharkhand

भारत समागम संस्था की नई कार्यकारिणी का विस्तार

जमशेदपुर. भारत समागम”संस्था की नई कार्यकारिणी विस्तार का निर्णय संस्थापक सह अध्यक्ष कृष्ण कान्त ओझा ने लिया। इसमे सलाहकार समाजसेवी अरविंद देशबन्धु, कोषाध्यक्ष सुशांत हाजरा होंगे। जल्द ही प्रबुद्ध समाज सेवी, कलाकार और आध्यात्मिक साधको को जोडकर समाज में सार्वभौमिकता का संदेश दिया जाएगा। संस्था विवेकानंद, आचार्य विनोबा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और अब्दुल कलाम के विचारों को आत्मसात करेगी। समाज के विक्षिप्त लोग जो सडक चौराहे पर दिन व्यतीत करते है उन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर समाज और सरकार से मदद की गुहार लगाएगी। ऐसे लोगों के लिए समय समय पर अन्नपूर्णा की सेवा दी जाएगी। कला के क्षेत्र में भी संस्था, उभरते कलाकारों को मंच देना, उनका मार्गदर्शन वरिष्ट कलाकारों से दिलवाना. बच्चों के लिये पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का कार्यक्रम चलाना प्राथमिकता रहेगी।।ऐसे साधक जो आध्यात्मिक द्ष्टिकोण से समाज को जागरूक कर रहे। ऐसे कलाकार जो राज्य का नाम रौशन कर रहे। ऐसे लोग जो समाजिक सरोकार मे लगे है। उनको संस्था सम्मानित करने का काम करेंगी। बहुत जल्द संस्था का लोबो और टाइटल गीत लांच होगा।

Related Articles

Back to top button