FeaturedJamshedpurJharkhand

भारतीय श्रमिक कामगार महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव बने सर्वेश पाठक


लखनऊ : पांच दिवसीय भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के समापन के अवसर पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहसम्मति से राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई। जिसमें सर्वेश पाठक को राष्ट्रीय महासचिव के दायित्व से नवाजा गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री के उपरांत पाठक के द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा करने के लिए आग्रह किया। पाठक ने बताया कि हमारे जो पदाधिकारी है वह विभिन्न राज्यों से आते हैं, जिससे संपूर्ण राष्ट्र में मजदूरों एवं कामगारों के हित के लिए आसानी से कार्य कर सकेंगे। पाठक ने बताया कि मुख्य रूप से हमारे साथ कार्य कर रहे पदाधिकारी प्रदेश के महामंत्री एवं चुनाव के संगठन प्रभारी मनीष मिश्र जिनको राष्ट्रीय मंत्री और संगठन चुनाव प्रभारी बनाया गया है। एवं गौरव शर्मा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के आईटी संयोजक थे जिनको राष्ट्रीय आईटी संयोजक बनाया गया है। इसी क्रम में विभिन्न राज्यों से 4 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 राष्ट्रीय महामंत्री, 6 राष्ट्रीय मंत्री सहित 12 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा की संगठन के द्वारा जो विषय हमारे लिए लाया जाएगा मैं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।

Related Articles

Back to top button