FeaturedJamshedpur

भारतीय व्यापार मंडल ने गुरविंदर सिंह सेठी का किया अभिनंदन

जमशेदपुर। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार अग्रहरि ने गुरविंदर सिंह सेठी जी का स्वागत अपने कार्यालय साकची में अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर जोरदार तरीके से स्वागत किया। सेठी ने विभिन्न चैनलों के माध्यम से उन्हें भारतीय रेलवे में यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में मनोनीत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को अपनी ओर से धन्यवाद कहा। सेठी ने भारतीय व्यापार मंडल के कार्यकलापों के विषय में भी काफी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल जिस तरह से छोटे एवं बड़े व्यापारियों को एक प्लेटफार्म देने का कार्य कर रही है मैं अपनी ओर से संगठन के सभी गणमान्य पदाधिकारियों को साधुवाद एवं धन्यवाद देता हूं एवं आशा करता हूं कि यह संगठन व्यापारियों के हित में व्यापारियों की समस्याओं को राज्य एवं केंद्र सरकार के सामने रखने का प्रयास करेगी और आशा करता हूं कि राज्य एवं केंद्र सरकार इनकी समस्याओं को निश्चित रूप से निदान करने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में भारतीय व्यापार मंडल के सम्मानित पदाधिकारी श्रीमती सुनीता जायसवाल महिला प्रदेश अध्यक्ष, चंचल भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहित शाह प्रदेश महामंत्री, मनोज शर्मा संगठन मंत्री, दीपक कुमार अग्रहरि संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष मनोज खत्री, रितेश अगरवाल, सुनील दत्ता, रिंकू, ओम अग्रहरि, विवेक चौधरी एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button