FeaturedJamshedpurJharkhand

भारतीय ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय मंडल आरक्षण की मांग को लेकर सडक से लेकर सदन तक आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

जमशेदपुर। भारतीय ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साहू ने ओवीसी को एकजूट कर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बैठक में मोर्चा की प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए परसुडीह प्रमोथनगर निवासी अजय मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष और बागबेड़ा निवासी सुनील गुप्ता को प्रेस प्रवक्ता बनाया। बैठक बुधवार को गोलपहाड़ी पोस्ट ऑफिस के पास संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के जिला ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिवेश राज समेत मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साहू, महिला प्रदेश अध्यक्ष कुंती लाल देवी सहित नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मंडल एवं प्रदेश प्रवक्ता सुनील गुप्ता को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने ओवीसी को एकजूट कर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की बात कही। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मंडल ने आरक्षण के मुददे पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप गुप्ता, प्रकाश साहू नवीन कुमार, आशीष ठाकुर, आशीष कुमार यादव, भगवान प्रसाद, शिव कुमार मंडल, जय मंगल मंडल, सुरजीत प्रसाद, कार्तिक लाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button