FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा ने टाटानगर जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के पुनः परिचालन पर सांसद विद्युत महतो को दी बधाई

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के पुनः परिचालन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस कड़ी में, भाजपा ने इसे सांसद विद्युत महतो के प्रयास का प्रतिफल बताते हुए उन्हें बधाई दी है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने टाटानगर जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः परिचालन प्रारंभ होने पर हर्ष जताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सांसद विद्युत महतो के प्रति आभार जताया। उन्होंने सिख समाज के प्रतिनिधियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोनकाल में बंद हुई टाटा जम्मू-तवी एक्सप्रेस के दोबारा परिचालन से स्वर्ण मंदिर, प्रयागराज, जम्मू में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने एवं अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। शुक्रवार को ट्रेन को रवाना करते समय जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, भाजपा जिला मंत्री मंजीत सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button