FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा के 4 राज्यों में प्रचंड जीत पर घाटशिला से निकला विजय जुलूस

सुरेश सिंह चौहान
जमशेदपुर। विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर घाटशिला भाजपा परिवार की ओर से विजय जुलूस निकाला गया ।यह जीत देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी, महाराज योगी आदित्यनाथ के चमत्कारिक नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है।
इस जीत के उल्लास को आम जनता के साथ साझा करने के उद्देश्य से आज घाटशिला स्टेशन से राजस्टेट होते हुए मौभंडार भाजपा कार्यालय तक विजयोत्सव मनाया गया।
इस विजय जुलूस में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू भाजपा पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, भाजपा नेत्री सुनीता देवदूत सोरेन एवं जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल कोईरी जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, सत्यनारायण पुष्ठी, संजय तिवारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, महामंत्री तुषार दत्ता, सुजन कुमार मन्ना, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज प्रसाद मीडिया प्रभारी साहिल आनंद, सुभाष बनर्जी ,स्वपन मुंडा, कैलाश कुमार, समेत लाखों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button