Art&cultureFeatured

बॉलीवुड और भोजपुरी संगीत की दुनिया में मुन्‍ना दुबे ने बनाई अलग पहचान

मुम्बई;भारतीय म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री के लोकप्रिय गीतकार और संगीतकार मुन्‍ना दुबे ने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है। जहां बीते साल 2020 में लॉकडाउन के बावजूद उन्‍होंने सबसे अधिक गानों का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, इस साल भी उनके दो बॉलीवुड और दो भोजपुरी गाने धमाल मचा रहे हैं। यही वजह है कि उनके द्वारा तैयार गाने को लोगों के बीच खूब सुना जा रहे हैं और उनके गानों को मिलियन व्‍यूज मिल रहे हैं।

ऐसा ही एक गाना है एक्‍शन स्‍टार यश कुमार की फिल्‍म ‘बेटी नंबर 1’ का पापा की परी। इस गाने का गीत मुन्‍ना दुबे ने तैयार किया था और संगीत भी उनका ही था। इस गाने को खुद यश कुमार और खुशबू जैन ने गाया था। गाने के लिरिक्‍स इतने खूबसूरत हैं, जिसे मुन्‍ना दुबे ने लिखा था। इसके लिए मुन्‍न दुबे की खूब तारीफ भी हुई। वहीं, उनका एक और गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, जो फिल्‍म तू दिया और बाती हम से है। गाने का बोल है – सपनवा में गोरी आवेलु। इस गाने को उदित नारायण ने गाया। इसका म्‍यूजिक भी मुन्ना दुबे ने दिया है।

इसके अलावा दो हिंदी गाने भी हैं, जिसे खूब सराहा जा रहा है। एक गाना है – तुझसे है आशिकी और दूसरा है – इल्‍तजा। ये दोनों गाने भी बेहतरीन हैं। मुन्‍ना दुबे के इन गानों को भी खूब व्‍यूज मिल रहे हैं। यूं कहें कि मुन्‍ना दुबे बीते साल के सबसे अधिक बिजी म्‍यूजिक डायरेक्‍टर रहे। इसको लेकर उन्होंने बताया कि मेरे लिए काम सर्वोपरि है । मैंने अपने ऑडियंस के लिए एक से एक गाने बनाये और आगे भी बनाता रहूंगा। मेरे लिए इंडस्‍ट्री और भाषा से ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है गुणवत्तापूर्ण काम, जिसके लिए मैं मां सरस्‍वती की कृपा से समर्पित हूं और अपने काम पर ही फोकस करता हूं।

Related Articles

Back to top button