FeaturedJamshedpurJharkhand

बीर शहीद खुदीराम बोस के जीवनी से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत : महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर : मानगो चौक में वीर शहीद खुदीराम बोस के जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू के अध्यक्षता में जयंती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा बीर शहीद खुदीराम बोस के जीवनी से हम सभी युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, क्योंकि वीर शहीद खुदीराम बोस ने मात्र 18 वर्ष की आयु मे देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया और देश के स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए।
आज भारत युवाओं का देश है और युवा देश की रीढ़ होता है अगर आज युवा अपने देश के प्रति समाज के प्रति संवेदनशील हो जाए तो देश का विकास होता और मजबूत और सशक्त राष्ट्र बनता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता शेख बदरुद्दीन,अजय रजक, बिनोद डे,गुरमीत सिंह गिल नंटु सरकार होंदा दास, प्रीतम हेंब्रम जसबीर सिंह रवि मुंडा प्रभात सिंह विकाश गोप कृष्णा हांसदा रेहान कुजूर रंजीत सिंह मनोज तांती करन कालिंदी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button