FeaturedJamshedpurJharkhand

बिष्टुपुर तुलसी भवन में संगीतमय खाटू श्याम की कथा 15 दिसम्बर से, 14 को निकलेगी निशान यात्रा

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान द्धारा चार दिवसीय संगीतमय श्री खाटू श्याम जी की कथा (शीश के दानी की अमर कहानी ) का भव्य आयोजन आगामी 14 से 17 दिसम्बर तक बिष्टुपुर तुलसी भवन में किया जायेगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कथा व्यास श्याम रत्न खाटू वाले पप्पू शर्मा कथा का वाचन करेगंें। इस संबंध में संस्था की संस्थापक कविता धूत और अध्यक्ष रिेकू अग्रवाल ने शनिवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि 14 दिसम्बर बुधवार को संध्या 05.30 बजे से बिष्टुपुर सत्यनारायण मंदिर से तुलसी भवन तक भव्य निशान यात्रा निकलेगी, जिसमें खाटू वाले पप्पू शर्मा भी शामिल रहेंगे। खाटू श्याम की कथा 15 से 17 दिसम्बर तक रोजाना शाम 4 बजे से तुलसी भवन में होगी। उन्होंने बताया कि निशान यात्रा के लिए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर कूपन का वितरण कार्य जारी हैं। कूपन के लिए श्याम भक्त बीणा देबूका 9905808180, जिमेन्द्र धूत 9279181741, संगीता काबरा 7677522709, सीमा अग्रवाल 9709157643, मोनिका बांकरेवाल 7979896248, रिंकू अग्रवाल 8709232967, प्रदीप अग्रवाल 9430778777, दीपक गोयल 6200744618 से संपर्क कर सकते हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव पायल सोंथालिया एवं कोषाध्यक्ष पायल गर्ग समेत संस्था के सभी सदस्य लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button