FeaturedJamshedpur

बिष्टुपुर तुलसी भवन में महिला मंच का कंज्यूमेक्स मेला शुरू

रोशन कु पांडे
जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिष्टुपुर तुलसी भवन में सोमवार से शुरू हुआ जो बुधवार तक चलेगा। मंच अध्यक्ष सीमा जवानपुरिया के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला का विधिवत उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर सुधा गुप्ता ने मारवाड़ी महिला मंच की तारीफ करते हुए कहा की महिलाओं की इतनी बड़ी इकाई इतने सशक्त रूप से कार्य कर रही है यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने संस्था को हमेशा सहयोग के लिए तत्पर और तैयार रहने की बात कही। अध्यक्ष सीमा जवानपुरिया एवं सचिव रानी अग्रवाल ने बताया कि मेला सुबह 10 से संध्या 08 बजे तक रहता हैं। प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन लकी ड्रा का आयोजन होगा। जितने वाले लकी विनर को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस प्रदर्शनी मेला में दुर्गा पूजा एवं दीपावली से संबंधित सही दाम पर एक ही छत के नीचे अनेक समान लोगों को मिल रहे हैं। इस अवसर पर स्टॉल लगायी महिलाओं ने भी यहां की व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा की कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार सारे नियमों का पालन करते हुए इस प्रदर्शनी का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय है। प्रदर्शनी में आए हुए लोगों ने भी काफी प्रशंसा की। कोविड को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी मेला में आने वाले सभी लोगों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। जो मास्क लगा कर नहीं आ रहे हैं उन्हें मंच की तरफ से मास्क भी दिया जा रहा है। मेले में आए हुए सभी लोगों के लिए नेत्रदान के फॉर्म भी रखे हुए हैं। आज अपने नेत्रदान करने के लिए कई लोगों ने फॉर्म भरे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता हैं कि मेला का प्रथम दिन बहुत ही अच्छा रहा। मेला में प्रथम दिन सीमा जवानपुरिया, लता अग्रवाल, जया डोकानिया, बीना खिरवाल, संतोष धूत, किरण देबुका, सुशीला खिरवाल, बीना अग्रवाल, मंजू मुसद्दी, ममता जालान, गीता मुरारका, बबीता, संतोष नरेडी, सीमा अग्रवाल, शिल्पी, कंचन खिरवाल, मंजू खंडेलवाल, आशा अग्रवाल, सरोज चेतानी, रोहिणी अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल आदि मौजूद थी। इसे सफल बनाने में मंच की सभी महिलाओं का योगदान मिल रहा हैं।

Related Articles

Back to top button